Brahmakumaris Jamshedpur
राम मंदिर उद्घाटन और राम लल्ला के प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
राम मंदिर भव्य उद्धघाटन एवं राम लल्ला प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लाइट हाउस, ब्रह्माकुमारीज़ जुगसलाई सेवाकेंद्र पर चैतन्य श्रीराम सीता लक्ष्मण के चैतन्य स्वरूपों का मंचन किया गया एवं संध्या जुलूस (नगर यात्रा) का आयोजन किया गया.
संध्या जुलूस ( नगर यात्रा) लाइट हाउस, ब्रह्माकुमारीज़ जुगसलाई सेवाकेंद्र परिसर से नगर के मुख्य स्थानों, मुख्य मार्ग से होते हुए कई मंदिरों के दर्शन करते हुए वापस सेवाकेंद्र परिसर पर आया.
कार्यक्रम में नगर की अलग-अलग कॉलोनी से माताएं बहने डोल- ढ़माको के साथ सेवाकेंद्र में पहुंची यहां से सभी एकत्रित होकर बैंड बाजो से श्री राम की धुन व श्री राम चंद्र जी के सुंदर गीतों के साथ सारे नगर में कलश यात्रा निकाली गई राम मंदिर के निर्माण को लेकर जहां सारे भारत भर में काफी उत्साह दिखाई दें रहा है वही जमशेदपुर शहर भर में भी उमंग उत्साह व ख़ुशी का माहौल बना हुआ है.
तत्पश्च्यात कार्यक्रम में सेवाकेंद्र परिसर में मुख्य रूप में जुगसलाई सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी दीदीजी ने चैतन्य श्री राम सीता लक्ष्मण जी की पूजा अर्चना की और सभी माताओं ने भी आरती की और वंदन किया.
राजयोगिनी रागिनी दीदी जी ने अपने सम्बोधन में कहा “हम सभी जिस राम राज्य की महिमा कर रहे हैं तोह ऐसे राम की दुनिया में, ऐसे राम के राज्य में चलने के लिए राम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम, चरित्रवान और गुणवान हम सबको बनना हैं. क्युँकि ऐसी दुनिया में चलने के लिए सभी का चरित्र और पौरुष संपन्न जीवन होगा तभी हम ऐसे राम राज्य में चलने के लायक हम बन सकेंगे. आज हम जिस राम राज्य की हम सभी इतनी महिमा करते आ रहे हैं वास्तव में वो राम कौन हैं? वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम कौन हैं और मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने वाले राम कौन हैं ? तो परम पिता परमात्मा शिव बाबा हम सभी आत्माओं को ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रैक्टिकल में बना रहे हैं और हमारा जीवन ऐसा मर्यादित बन रहा हैं और सतयुगी नयी दुनिया में चलने के लायक हम सभी अपने जीवन को बना रहे हैं. तो उस परमात्मा राम को हम सभी याद करें और अपने जीवन के अंदर ऐसी मर्यादाओं को अपनाये, ऐसे गुणों को अपनाये तोह हमारा जीवन भी सुखी, संपन्न, चरित्रवान और गुणवान बन जायेगा.”
Brahmakumaris Jamshedpur
LIVE | विश्व कल्याणी भवन उद्घाटन समारोह | जुगसलाई,जमशेदपुर | राजयोगिनी रानी दीदी जी | 4 जुलाई 2026
राजयोग प्रशिक्षण से तनावमुक्त जीवन की मिलेगी राह
जुगसलाई में विश्व कल्याणी भवन का उद्घाटन, आध्यात्मिक जागृति का नया केंद्र बना
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मारवाड़ी पाड़ा, जुगसलाई में नवनिर्मित आध्यात्मिक सेवा केंद्र, विश्व कल्याणी भवन का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि:
-
उद्घाटनकर्ता: ईस्टर्न मुजफ्फरपुर जोन की प्रमुख रानी दीदी ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
-
संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी: समारोह में मुजफ्फरपुर से कंचन बहन, कोल्हान क्षेत्र की निदेशिका अंजू दीदी, जुगसलाई सेवा केंद्र की प्रभारी रागिनी दीदी तथा माउंट आबू मुख्यालय से भूषण भाई, बिंदेशवरी भाई और प्रकाश भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-
विशिष्ट अतिथि (गणमान्य लोग): उद्घाटन समारोह में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, मानवाधिकार अध्यक्ष उषा सिंह, सुंदरनगर थाना प्रभारी, समाजसेवी दीपक भलोटिया, ज्योति अग्रवाल, रत्ना अग्रवाल तथा मोती अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां:
उद्घाटन समारोह के बाद विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ईश्वरीय गीत, प्रेरणादायी नृत्य और आध्यात्मिक संदेशों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
समाज को मिलने वाले प्रमुख लाभ
अखबार के अनुसार, इस नवनिर्मित केंद्र के माध्यम से समाज को निम्नलिखित लाभ और सेवाएं प्राप्त होंगी:
-
नि:शुल्क राजयोग प्रशिक्षण: सभी वर्गों के लोगों के लिए नियमित और मुफ्त राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-
तनावमुक्त जीवन की प्रेरणा: आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से संतुलित, सुखमय और तनावमुक्त जीवन जीने की राह दिखाई जाएगी।
-
मूल्यों पर आधारित जीवनशैली: समाज में नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा को बढ़ावा दिया जाएगा।
-
विशेष मार्गदर्शन: युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और प्रगति के लिए विशेष आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
-
व्यसनमुक्ति और सौहार्द: समाज में नशामुक्ति, पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक सोच के प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
-
नियमित आध्यात्मिक गतिविधियां: केंद्र में दैनिक/नियमित प्रवचन, ध्यान (मेडिटेशन) सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणादायी सत्रों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
वक्ताओं के मुख्य विचार एवं उद्देश्य
“विश्व कल्याणी भवन का मुख्य उद्देश्य समाज में परमात्मा का प्रेम, शांति, सुख और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करना है। यह सेवा केंद्र समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने, नशामुक्ति, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और विश्व-शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।”
इस अवसर पर जमशेदपुर एवं इसके आसपास के सभी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Brahmakumaris Jamshedpur
LIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm
https://youtube.com/live/pagsYElhFpw
LIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm
Brahmakumaris Jamshedpur
Spirutual Conclave on Meditaion for UNITY and TRUST by EV Gireesh (JSR)18-05-2025,10.00am
#live Spirutual Conclave on Meditaion for UNITY and TRUST by EV Gireesh (JSR)18-05-2025,10.00am
-
jamshedpur1 year agoLive: Samarpan Samaroh | Tatanagar, JP | 27-01-2025 3.30pm
-
Uncategorized1 year agoLIVE 05.00 pm Inauguration Function (“Call of Time”) Universal Peace Palace_ Jamshedpur (JH)| 25-01-2024
-
7days Meditaion Course1 year ago
Sanjeevani Retreat a Rajyoga Meditation Course in association with Brahmakumaris UK organised by UPP Retreat Centre Jamshedpur
-
7days Meditaion Course1 year agoSession 9 – संगमयुग (The Confluence Age) || Sanjeevani Retreat || UPP Retreat Centre Jamshepdur
-
jamshedpur1 year agoनशा मुक्ति एवं जन जागरूकता अभियान
-
jamshedpur1 year agoLIVE : Re- Engineering life by EV Gireesh |Jamshedpur| 17-05-2025, 05.30pm
-
Brahmakumaris Jamshedpur1 year agoLIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm
-
7days Meditaion Course1 year agoSession 8 – समय का पहिया( wheel of time) || Sanjeevani Retreat || UPP Retreat Centre Jamshedpur












