Connect with us

Brahmakumaris Jamshedpur

नैतिक शिक्षा से चरित्र का विकास होगा-भगवान भाई

Published

on

जमशेदपुर 17 सितम्बर
शिक्षा का मूल उद्देश्य हैं चरित्र का  निर्माण  करना, असत्य से सत्य की ओर ले जाना, बंधन से मुक्ति की ओर जाना लेकिन आज की शिक्षा भौतिकता की ओर ले जा रही है | भौतिक शिक्षा से भौतिकता की प्राप्ति होती है और नैतिक शिक्षा से चरित्र बनता है | इसलिए वर्तमान के समय प्रमाण भौतिक शिक्षा के साथ साथ बच्चो को नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है । उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे| वे कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय  की छात्राओं को जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व विषय पर बोल रहे थे |
भगवान भाई ने कहा कि विद्यार्थियों को मुल्यांकन,आचरण,अनुकरण,लेखन,व्यवहारिक ज्ञान इत्यादि पर जोर देना होगा। वर्तमान के समाज में मूल्यों की कमी हर समस्या का मूल कारण हैं। परीक्षा के समय अपनी सकारात्मक सोच रखे | परीक्षा का डर मन से निकालिए |समय का सदुपयोग करे |अपना हैण्ड रायटिंग अच्छा और स्पष्ट लिखे |किसी का कापी राइट ना करे आत्मविश्वास से लिखे  उन्होंने बताया कि परोपकार,सेवाभाव,त्याग,उदारता,पवित्रता,सहनशीलता,नम्रता,धैर्यता,सत्यता,ईमानदारी, आदि सद्गुण नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी हैं । शिक्षा एक बीज है और जीवन एक वृक्ष है जब तक हमारे जीवन रूपी वृक्ष में गुण रूपी फल नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी है | समाज अमूर्त होता हैं और प्रेम,सद्भावना,भातृत्व,नैतिकता एवं मानवीय सद्गुणों से सचालित होता हैं।
उन्होंने कहा कि भौतिक शिक्षा से भौतिकता का विकास होगा और नैतिक शिक्षा से सर्वागिंण विकास होगा | नैतिक शिक्षा से ही हम अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते है जो आगे चलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविवेक व आत्मबल प्रदान करता है । उन्होंने कहा की नैतिकता के अंग हैं – सच बोलना, चोरी न करना,अहिंसा, दूसरों के प्रति उदारता, शिष्टता, विनम्रता, सुशीलता आदि। नैतिक शिक्षा के अभाव के कारण ही आज जगत में अनुशासनहीनता, अपराध ,नशा-व्यसन, क्रोध,झगड़े आपसी मन मुटाव बढ़ता जा रहा है। नैतिक शिक्षा ही मानव को ‘मानव’ बनाती है क्योंकि नैतिक गुणों के बल पर ही मनुष्य वंदनीय बनता है। सारी दुनिया में नैतिकता अर्थात सच्चरित्रता के बल पर ही धन-दौलत, सुख और वैभव की नींव खड़ी है।
सीनियर शिक्षिका राधिका गागराई जी ने भी अपना उद्बोधन देते हुए कहा की नैतिक शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं में सशक्तिकरण आ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकार में हैं। नैतिक मूल्यों की कमी के कारण अज्ञानता, सामाजिक, कुरीतियां व्यसन, नशा, व्यभिचार आदि के कारण समाज पतन की ओर जाता है |
स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवाकेंद्र , जुगसलाई कि प्रभारी  बी.के रागिनी बहन जी कहा कि जब तक जीवन में आध्यात्मिकता नही है तब तक जीवन में नैतिकता नही आती है आध्यात्मिकता की परिभाषा बताते हुए उन्होंने कहा की स्वयं को जानना .पिता परमात्मा को जानना और उसको याद करना ही आध्यात्मिकता है जिसको राजयोग कहते है |राजयोग को अपनी दिनचर्या का अंग बनाने की अपील किया
कार्यक्रम की शुरुवात स्वागत से की गयी  और अंत में बी के भगवान भाई जी ने मन की एकाग्रता बढाने हेतु राजयोग मेंडिटेशन भी कराया |
कार्यक्रम में बी के सुमित भाई , बी के आरती बहन जी , बी के प्रियंका बहन जी , बी के अवध भाई जी, निर्मला मानकी  भी उपस्थित थे |

Brahmakumaris Jamshedpur

विश्व कल्याणी भवन उद्घाटन समारोह | जुगसलाई जमशेदपुर | रानी दीदी जी

Published

on

By

 राजयोग प्रशिक्षण से तनावमुक्त जीवन की मिलेगी राह

 जुगसलाई में विश्व कल्याणी भवन का उद्घाटन, आध्यात्मिक जागृति का नया केंद्र बना

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मारवाड़ी पाड़ा, जुगसलाई में नवनिर्मित आध्यात्मिक सेवा केंद्र, विश्व कल्याणी भवन का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि:

  • उद्घाटनकर्ता: ईस्टर्न मुजफ्फरपुर जोन की प्रमुख रानी दीदी ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।

  • संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी: समारोह में मुजफ्फरपुर से कंचन बहन, कोल्हान क्षेत्र की निदेशिका अंजू दीदी, जुगसलाई सेवा केंद्र की प्रभारी रागिनी दीदी तथा माउंट आबू मुख्यालय से भूषण भाई, बिंदेशवरी भाई और प्रकाश भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • विशिष्ट अतिथि (गणमान्य लोग): उद्घाटन समारोह में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, मानवाधिकार अध्यक्ष उषा सिंह, सुंदरनगर थाना प्रभारी, समाजसेवी दीपक भलोटिया, ज्योति अग्रवाल, रत्ना अग्रवाल तथा मोती अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां:

उद्घाटन समारोह के बाद विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ईश्वरीय गीत, प्रेरणादायी नृत्य और आध्यात्मिक संदेशों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समाज को मिलने वाले प्रमुख लाभ 

अखबार के अनुसार, इस नवनिर्मित केंद्र के माध्यम से समाज को निम्नलिखित लाभ और सेवाएं प्राप्त होंगी:

  • नि:शुल्क राजयोग प्रशिक्षण: सभी वर्गों के लोगों के लिए नियमित और मुफ्त राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • तनावमुक्त जीवन की प्रेरणा: आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से संतुलित, सुखमय और तनावमुक्त जीवन जीने की राह दिखाई जाएगी।

  • मूल्यों पर आधारित जीवनशैली: समाज में नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • विशेष मार्गदर्शन: युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और प्रगति के लिए विशेष आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

  • व्यसनमुक्ति और सौहार्द: समाज में नशामुक्ति, पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक सोच के प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

  • नियमित आध्यात्मिक गतिविधियां: केंद्र में दैनिक/नियमित प्रवचन, ध्यान (मेडिटेशन) सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणादायी सत्रों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

वक्ताओं के मुख्य विचार एवं उद्देश्य

“विश्व कल्याणी भवन का मुख्य उद्देश्य समाज में परमात्मा का प्रेम, शांति, सुख और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करना है। यह सेवा केंद्र समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने, नशामुक्ति, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और विश्व-शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।”

इस अवसर पर जमशेदपुर एवं इसके आसपास के सभी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Continue Reading

Brahmakumaris Jamshedpur

LIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm

Published

on

By

https://youtube.com/live/pagsYElhFpw

LIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm

Continue Reading

Brahmakumaris Jamshedpur

Spirutual Conclave on Meditaion for UNITY and TRUST by EV Gireesh (JSR)18-05-2025,10.00am

Published

on

By


#live Spirutual Conclave on Meditaion for UNITY and TRUST by EV Gireesh (JSR)18-05-2025,10.00am

Continue Reading

Brahma Kumaris Jamshedpur