Connect with us

Brahmakumaris Jamshedpur

श्यामा प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, खासमहल

Published

on

चरित्रवान , गुणवान युवा समाज और देश की नीव है-भगवान भाई
जमशेदपुर 18 सितम्बर
भौतिक शिक्षा से हम रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन परिवार, समाज, कार्यस्थल में परेशानी या चुनौती का मुकाबला नहीं कर सकते है | युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करके डॉक्टर, इंजीनियर बनकर धनोपार्जन कर सुख-सुविधा युक्त जीवन निर्वाह करना चाहते हैं, परंतु जब उनका उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता | नैतिक शिक्षा से युवाओं को दिशा मिल सकती है | भौतिक शिक्षा से भौतिकता का विकास होगा और नैतिक शिक्षा से सर्वागिंण विकास होगा | । उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से पधारे हुए बी के भगवान भाई ने कहे | वे श्याम प्रसाद इंटर कालेज के युवाओ को सकारात्मक चिंतन और नैतिक शिक्षा से सशक्त युवा  विषय पर बोल रहे थे |
भगवान भाई ने कहा की  नैतिक मूल्यों से व्यक्तित्व में निखार, व्यवहार में सुधार आता है।नैतिक मूल्यों का ह्रास व्यक्तिगत, सामाजिक, राष्ट्रीय समस्या का मूल कारण है। समाज सुधार के लिए नैतिक मूल्य जरूरी है।उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा की धारणा से, आंतरिक सशक्तीकरण से इच्छाओं को कम कर भौतिकवाद की आंधी से बचा जा सकता है। व्यक्ति का आचरण उसकी जुबान से ज्यादा तेज बोलता है। चरित्रवान , गुणवान युवा समाज और देश की नीव है |
उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में श्रेष्ठ मू्ल्य है तो दूसरे उससे प्रमाणित होते हैं।जीवन में नैतिक मूल्य होंगे तो आदमी लालच, हिंसा, झूठ, कपट का विरोध करेगा और समाज में परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा नैतिकता से मनोबल कम होता है।उनहोंने कहा  कि  मूल्यों की शिक्षा से ही हम जीवन में विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। जब तक हम अपने जीवन में मूल्यों और प्राथमिकता का निर्धारण नहीं करेंगे, अपने लिए आचार संहिता नहीं बनाएंगे तब तक हम चुनौतियों का मुकाबला नहीं कर सकते।
बी के रागिनी बहन  स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र , जुगसलाई की संचालिका ने कहा कि  नैतिक गुणों के बल पर ही मनुष्य वंदनीय बनता है। सारी दुनिया में नैतिकता अर्थात सच्चरित्रता के बल पर ही धन-दौलत, सुख और वैभव की नींव खड़ी है। उन्होंने कहा की  जब तक जीवन में आध्यात्मिकता नही है तब तक जीवन में नैतिकता नही आती है |उन्होंने ब्रह्माकुमारी सस्था का परिचय भी दिया |
अशोक कुमार जी ने कहा नैतिक शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं में सशक्तिकरण आ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकार में हैं। नैतिक शिक्षा ही मानव को ‘मानव’ बनाती है |
कार्यक्रम में बी के सुमित भाई जी , बी के संजय भाई जी बी के आरती बहन जी , बी के अवध भाई जी और शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित थे |

Brahmakumaris Jamshedpur

विश्व कल्याणी भवन उद्घाटन समारोह | जुगसलाई जमशेदपुर | रानी दीदी जी

Published

on

By

 राजयोग प्रशिक्षण से तनावमुक्त जीवन की मिलेगी राह

 जुगसलाई में विश्व कल्याणी भवन का उद्घाटन, आध्यात्मिक जागृति का नया केंद्र बना

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मारवाड़ी पाड़ा, जुगसलाई में नवनिर्मित आध्यात्मिक सेवा केंद्र, विश्व कल्याणी भवन का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि:

  • उद्घाटनकर्ता: ईस्टर्न मुजफ्फरपुर जोन की प्रमुख रानी दीदी ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।

  • संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी: समारोह में मुजफ्फरपुर से कंचन बहन, कोल्हान क्षेत्र की निदेशिका अंजू दीदी, जुगसलाई सेवा केंद्र की प्रभारी रागिनी दीदी तथा माउंट आबू मुख्यालय से भूषण भाई, बिंदेशवरी भाई और प्रकाश भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • विशिष्ट अतिथि (गणमान्य लोग): उद्घाटन समारोह में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, मानवाधिकार अध्यक्ष उषा सिंह, सुंदरनगर थाना प्रभारी, समाजसेवी दीपक भलोटिया, ज्योति अग्रवाल, रत्ना अग्रवाल तथा मोती अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां:

उद्घाटन समारोह के बाद विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ईश्वरीय गीत, प्रेरणादायी नृत्य और आध्यात्मिक संदेशों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समाज को मिलने वाले प्रमुख लाभ 

अखबार के अनुसार, इस नवनिर्मित केंद्र के माध्यम से समाज को निम्नलिखित लाभ और सेवाएं प्राप्त होंगी:

  • नि:शुल्क राजयोग प्रशिक्षण: सभी वर्गों के लोगों के लिए नियमित और मुफ्त राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • तनावमुक्त जीवन की प्रेरणा: आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से संतुलित, सुखमय और तनावमुक्त जीवन जीने की राह दिखाई जाएगी।

  • मूल्यों पर आधारित जीवनशैली: समाज में नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • विशेष मार्गदर्शन: युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और प्रगति के लिए विशेष आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

  • व्यसनमुक्ति और सौहार्द: समाज में नशामुक्ति, पारिवारिक सौहार्द, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक सोच के प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

  • नियमित आध्यात्मिक गतिविधियां: केंद्र में दैनिक/नियमित प्रवचन, ध्यान (मेडिटेशन) सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणादायी सत्रों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

वक्ताओं के मुख्य विचार एवं उद्देश्य

“विश्व कल्याणी भवन का मुख्य उद्देश्य समाज में परमात्मा का प्रेम, शांति, सुख और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करना है। यह सेवा केंद्र समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने, नशामुक्ति, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और विश्व-शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।”

इस अवसर पर जमशेदपुर एवं इसके आसपास के सभी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Continue Reading

Brahmakumaris Jamshedpur

LIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm

Published

on

By

https://youtube.com/live/pagsYElhFpw

LIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm

Continue Reading

Brahmakumaris Jamshedpur

Spirutual Conclave on Meditaion for UNITY and TRUST by EV Gireesh (JSR)18-05-2025,10.00am

Published

on

By


#live Spirutual Conclave on Meditaion for UNITY and TRUST by EV Gireesh (JSR)18-05-2025,10.00am

Continue Reading

Brahma Kumaris Jamshedpur