Connect with us

Brahmakumaris Jamshedpur

लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Published

on

नैतिक शिक्षा और राजयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला
नैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी दिशा-भगवान भाई
जमशेदपुर 20 सितम्बर:
नैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी दिशा मिल सकती है | भौतिक शिक्षा से हम रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन परिवार, समाज, कार्यस्थल में परेशानी या चुनौती का मुकाबला नहीं कर सकते है | युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करके डॉक्टर, इंजीनियर बनकर धनोपार्जन कर सुख-सुविधा युक्त जीवन निर्वाह करना चाहते हैं, परंतु जब उनका उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता तो उनका मन असंतुष्ट हो उठता है और मानसिक संतुलन गड़बड़ा जाता है। शिक्षा से प्राप्त उपलब्धियां उन्हें निर्थक प्रतीत होती हैं।  उक्त उदगार माउंट आबू राजस्थान से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहे| वे करनडीह लाल बहादुर मेमोरियल महाविद्यालय में  विद्यार्थीयो और शिक्षको को  नैतिक शिक्षा और राजयोग विषय संबोधन  करते हुए  बोल रहे थे |
भगवान भाई ने कहा कि जब तक जीवन में शिक्षा का मूल उद्देश्य हैं चरित्र का  निर्माण  करना, असत्य से सत्य की ओर ले जाना, बंधन से मुक्ति की ओर जाना लेकिन आज की शिक्षा भौतिकता की ओर ले जा रही है | भौतिक शिक्षा से भौतिकता की प्राप्ति होती है और नैतिक शिक्षा से चरित्र बनता है | इसलिए वर्तमान के समय प्रमाण भौतिक शिक्षा के साथ साथ बच्चो को  नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है | परोपकार ,सेवाभाव ,त्याग, उदारता, पवित्रता, सहनशीलता, नम्रता,धैर्यता, सत्यता, ईमानदारी, आदि सद्गुण नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी हैं । शिक्षा एक बीज है जीवन एक वृक्ष है जब तक हमारे जीवन रूपी वृक्ष में गुण रूपी फल नहीं आते तब तक हमारी शिक्षा अधूरी है | समाज अमूर्त होता हैं और प्रेम , सद्भावना , भातृत्व , नैतिकता एवं मानवीय सद्गुणों से सचालित होता हैं।
उन्होंने कहा कि  भौतिक शिक्षा से भौतिकता का विकास होगा और नैतिक शिक्षा से सर्वागिंण विकास होगा | नैतिक शिक्षा से ही हम अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते है जो आगे चलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविवेक व आत्मबल प्रदान करता है । उन्होंने कहा की नैतिकता के अंग हैं – सच बोलना, चोरी न करना,अहिंसा, दूसरों के प्रति उदारता, शिष्टता, विनम्रता, सुशीलता आदि।
कोल्हान विश्वविध्यालय के योग समन्यवयक डॉ दिपंजय श्रीवास्तव ने कहा की नैतिक शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं में सशक्तिकरण आ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकार में हैं। नैतिक मूल्यों की कमी के कारण अज्ञानता, सामाजिक, कुरीतियां व्यसन, नशा, व्यभिचार आदि के कारण समाज पतन की ओर जाता है | उन्होंने कहा कि जल्दी ही योग विभाग खोला जायेगा जिसमे सभी को योग सिखाया जाएगा |
स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की राजयोग शिक्षिका बी के रागिनी बहन जी   ने कहा कि  नैतिक गुणों के बल पर ही मनुष्य वंदनीय बनता है। सारी दुनिया में नैतिकता अर्थात सच्चरित्रता के बल पर ही धन-दौलत, सुख और वैभव की नींव खड़ी है।
प्रिंसिपल डॉ एन के झा जी ने कहा कि  नैतिक शिक्षा के अभाव के कारण ही आज जगत में अनुशासनहीनता, अपराध ,नशा-व्यसन, क्रोध,झगड़े आपसी मन मुटाव बढ़ता जा रहा है। नैतिक शिक्षा ही मानव को ‘मानव’ बनाती है |
कार्यक्रम की शुरुवात स्वागत से किया | मंच संचालन मोसंबी पाल जी ने किया | धन्यवाद प्रो अरविन्द प्रसाद पंडित जी ने किया |
कार्यक्रम में  डॉ डीके मित्रा , डॉ विनय गुप्ता , प्रो विनोद कुमार डॉ अजय वर्मा ,डॉ नूरपुर , डॉ विजय प्रकाश , डॉ शबनम परवीन , डॉ संतिश कुमार , प्र बाबुराम सोरेन , डॉ राणी डॉ सुधीर कुमार डॉ जाया कश्यप , प्र मोहन साहू  और सभी शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित थे |
अंत में बी के भगवान भाई जी ने मन की एकाग्रता बढाने हेतु राजयोग मेंडिटेशन भी कराया |

Brahmakumaris Jamshedpur

LIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm

Published

on

By

https://youtube.com/live/pagsYElhFpw

LIVE : Science of Happiness by EV Gireesh (Jamshedpur) 18-05-2025, 05.30pm

Continue Reading

Brahmakumaris Jamshedpur

Spirutual Conclave on Meditaion for UNITY and TRUST by EV Gireesh (JSR)18-05-2025,10.00am

Published

on

By


#live Spirutual Conclave on Meditaion for UNITY and TRUST by EV Gireesh (JSR)18-05-2025,10.00am

Continue Reading

7days Meditaion Course

Session 9 – संगमयुग (The Confluence Age) || Sanjeevani Retreat || UPP Retreat Centre Jamshepdur

Published

on

Session 9 – संगमयुग (The Confluence Age) || Sanjeevani Retreat || UPP Retreat Centre Jamshepdur

इस अंतिम सत्र में हम समय के चक्र में इस वर्तमान महत्वपूर्ण युग के संदर्भ में अपनी आध्यात्मिक यात्रा को देखते हैं। हम आत्मा को आध्यात्मिक रूप से तैयार करने के लिए सशक्त बनाने के लिए भगवान के हिस्से की स्पष्ट समझ के साथ आने वाले चुनौतीपूर्ण समय के लिए आध्यात्मिक उत्तर देखते हैं।

#लाइक_शेयर_और_सब्सक्राइब_ज़रूर_करें
#brahmakumaris
#meditation
#retreatcentre
#jamshedpur
#upp
#universalpeacepalace
#bkclasses
#innerspace

Continue Reading

Brahma Kumaris Jamshedpur